20 फरवरी की रात वह अपनी जमीन पर गए थे। उसी समय बिना नंबर की कार से हमजा कई लोगों के साथ पहुंचा। मारपीट करते हुए कबि अहमद को कार के पास घसीट लाए। हमजा महमूद ने धमकाया कि जब अतीक अहमद जिंदा थे, तब मुंह से आवाज नहीं निकलती थी। अतीक भले ही चले गए हैं, लेकिन उनके लोग आज भी हैं। दोबारा रुपये मांगा तो अतीक अहमद के लोगों से हत्या करवा दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि हमजा महमूद, अलफशान खलील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।