
40 दिनों तक लागू रहेगा टोल फ्री नियम, भारी वाहनों पर छूट नहीं।
Toll Free Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस धार्मिक मेले की रौनक हर दिन बढ़ती जा रही है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले निजी वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य सरकार ने प्रयागराज को जोड़ने वाले 7 प्रमुख टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया है। ये छूट 40 दिनों तक जारी रहेगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के आसानी से प्रयागराज पहुंच सकें।
महाकुंभ 2025 के लिए सरकार की तैयारी
महाकुंभ 2025 में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए सरकार कई सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिनमें टोल फ्री सेवा एक बड़ी राहत है। 2019 के महाकुंभ में भी टोल फ्री की सुविधा दी गई थी, जिसका व्यापक लाभ श्रद्धालुओं को मिला था। राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस बार भी उसी परंपरा को जारी रखते हुए 2025 के महाकुंभ के लिए यह सुविधा लागू की है।
यातायात को सुगम बनाने के लिए हाईवे पर विशेष बैरिकेडिंग।
टोल प्लाजा पर हेल्प डेस्क और वॉलंटियर की व्यवस्था।
मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पार्किंग सुविधा।
संगम नगरी में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष टीमें तैनात।
महाकुंभ का महत्व: प्रयागराज महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। इसे भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का प्रतीक माना जाता है।
Updated on:
22 Feb 2025 02:08 pm
Published on:
24 Jan 2025 04:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
