बताया जा रहा है कि, महाधिवक्ता कार्यालय में सबसे पहले आठवीं मंजिल में आग लगी। जिसके बाद आग नवीं, छठीं और सातवीं मंजिल तक फैल गई। इस बिल्डिंग में रखे तमाम अहम दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। बिल्डिंग में कंटेम्ट सेक्शन, बेल सेक्शन, क्रिमिनल अपील सेक्शन, क्रिमिनल रिवीजन और सिविल सेक्शन की फाइलें रखी हुई थीं। यह महत्वपूर्ण फाइलें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। मौके पर एडीजी प्रेम प्रकाश, डीआईजी डॉ राकेश सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम संजय खत्री, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी गंगा पार अभिषेक अग्रवाल के साथ ही सीएफओ डॉक्टर राजीव कुमार पांडेय मौजूद हैं।