10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: कई अहम बदलाव के साथ शुरू हुई पीसीएस 2018 की परीक्षा की प्रक्रिया

एसीएफ पद को पहली बार पीसीएस में स्थान, मेडिकल विषय को मुख्य परीक्षा में किया गया शामिल।

2 min read
Google source verification
UPPCS

यूपी लोक सेवा आयोग

इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सीबीआइ जांच और पर्चा आउट विवादों के बाद एक बार फिर भर्ती फिर भर्तियों का पिटारा खोला है। इस बार कई अहम बदलाव किये गये हैं। लोक सेवा आयोग पीसीएस 2018 प्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू करने जा रहा है। परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थियों को दो अगस्त तक शुल्क जमा करके छह अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पीसीएस 2018 की परीक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं। जिसके तहत असिस्टेंट कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (एसीएफ) पद को पहली बार पीसीएस में स्थान दिया गया है। साथ ही पीसीएस.2018 में मेडिकल विषय को मुख्य परीक्षा में शामिल किया गया है।


पीसीएस 2018 प्री परीक्षा कुल 831 पदों लिए होगी, जिसमें एसडीएम के 119 और डिप्टी एसपी के करीब सौ पद हैं। पीसीएस 2018 में दोनों की प्री परीक्षा एक ही होगी। हालांकि मुख्य परीक्षा को अलग-अलग आयोजित होंगी। 2018 पीसीएस प्री परीक्षा में एक और बदलाव हुआ है, जिसमें अब माईनस मार्किंग के जरिए मुल्यांकन होगा। परीक्षा में एक गलत उत्तर पर एक तीन अंक काटे जाएंगे। मेंस परीक्षा की प्रक्रिया में भी बदलाव करते हुए। आयोग ने यह निर्णय लिया है की अब तक मेंस में दो वैकल्पिक विषयों की व्यवस्था थी।जिसे 2018 से एक वैकल्पिक विषय कर दिया गया है। पीसीएस परीक्षा में अभी तक साक्षत्कार 200 नंबर का था जिसे अब 2018 परीक्षा से 100 नम्बर का कर दिया गया है।


तमाम बदलावों के साथ हो रही आयोग की पीसीएस 2018 की परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों को भी बदलाव करने का अवसर मिलेगा।यह सुविधा पीसीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी होंगी।आयोग ने एनआईसी के सहयोग से एसी व्यवस्था कर रहा है, जिसमे फार्म भरते समय हुई गलती को सुधार किया जाएगा। विवादों के बीच घिरे आयोग के लिए 2018 पीसीएस भर्ती प्रक्रिया को निर्विघ्न पूरा कराना सबसे बड़ी चुनौती है । जिसमे आयोग की विश्वसनीयता के साथ सरकार की भी साख जुडी है।
By Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग