सीएम योगी आमंत्रित
बैठक में योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। सीएम योगी केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य भी हैं। सीएम योगी मुख्यमंत्री होने के नाते नहीं बल्कि गोरख पीठाधीश्वर के नाते केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य होने की हैसियत से इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे सहित कार्यकारी अध्यक्ष आलोक जी ,महामंत्री मिलिंद पराडे और संगठन मंत्री विनायकराव और केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय शिरकत करेंगे।