8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: कुंडा सीट से लड़े राजा भैया और गुलशन यादव समेत सभी प्रत्याशी क्यों हुए घर में कैद, जाने वजह, तनाव बरकरार

कुंडा विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान के दौरान जिला प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रतापगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्‍टर नितिन बंसल ने रविवार एक बजे, कुंडा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर के करेंटी व पहाड़पुर बनोही में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव विवाद के बाद शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और भाजपा प्रत्याशी सिंधूजा मिश्रा सहित सभी प्रत्याशियों के पास पर प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 27 Feb 2022, 11:06 PM IST

UP Assembly Election 2022: कुंडा सीट से लड़े राजा भैया और गुलशन यादव समेत सभी प्रत्याशी क्यों हुए घर में कैद, जाने वजह, तनाव बरकरार

UP Assembly Election 2022: कुंडा सीट से लड़े राजा भैया और गुलशन यादव समेत सभी प्रत्याशी क्यों हुए घर में कैद, जाने वजह, तनाव बरकरार

प्रयागराज: यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में प्रतापगढ़ में हो रहे चुनाव में हाट सीट कुंडा में भारी बवाल देखने को मिला। देश शाम तक कुंडा विधानसभा में बवाल की स्थिति बनी रही। जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी प्रत्यशियों का पास रद्द करने के साथ ही घर में रहने और बाहर निकलने का प्रतिबंध लगा दिया है। कुंडा विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान के दौरान समाजवादी प्रत्‍याशी गुलशन के वाहन पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़े गए थे। जिस पर जिला प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रतापगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्‍टर नितिन बंसल ने रविवार एक बजे, कुंडा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर के करेंटी व पहाड़पुर बनोही में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव विवाद के बाद शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और भाजपा प्रत्याशी सिंधूजा मिश्रा सहित सभी प्रत्याशियों के पास पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के 12 विधानसभाओं में सीट पर हुआ 53.77 प्रतिशत मतदान, जाने किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

प्रत्यशियों पर लगा प्रतिबंध

प्रतापगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्‍टर नितिन बंसल ने यह निर्देशित किया कि सभी प्रत्याशी अपने आवास में सुरक्षित रहें और शांतिपूर्ण मतदान होने दें। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ कुंडा कस्बे में ब्लैक कैट कमांडो के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान जो भी दुकानें खुली मिली और लोगों का जमघट मिला उन्हें खदेड़ दिया गया।

गुलशन पर हुआ जानलेवा हमला

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव का उन्‍हीं के गांव मानिकपुर क्षेत्र के करेती में आज दोपहर विवाद हुआ था। बताते हैं कि जब वह रघुराज समर्थक कुंडा के साके सरदार को देखकर भड़क गए तो विवाद हुआ। उनके वाहन पर पथराव भी किया गया था। वाहन के शीशे टूट गए थे।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: सपा जिला अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर लगाई धांधली का आरोप, कहा-वोटर लिस्ट में भाजपा ने कराई है हेरा फेरी

राजा पर भड़के गुलशन

मीडिया से बात करते हुए गुलशन यादव ने राजा भैया पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजा भैया ने हमला कराया है इसके साथ ही मेरे छोटे भाई छविनाथ यादव पर भी कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है।