7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा से जुड़ते ही दिनेश प्रताप सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, मंच से यूं कोसते रहे लगातार

कांग्रेस के साथ 15 वर्षों तक रहे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज भगवा चोला पहन लिया.
2 min read
Google source verification
Dinesh

Dinesh

रायबरेली. कांग्रेस के साथ 15 वर्षों तक रहे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज आखिरकार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , सीएम योगी व अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में भगवा चोला पहन लिया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर खूब शब्द बाढ़ छोड़े। वे मंच से करीब 25 मिनट तक कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकलते रहे और इस बीच सूख रहे अपने गले की भी चिंता नहीं की। हां, बीच-बीच में बोलते-बोलते पानी की मांग जरूर की।

मैं खुद भाजपा में आया-

पंचवटी परिवार के भाजपा में विलय होने पर एमएलसी ने कहां कि उन्हें कांग्रेस से तोड़ा नहीं बल्कि वह स्वयं ही भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने जितने भी विधायक बनाए हैं, वे दूसरे दलों से भीख मांगकर बनाए गए हैं। 60 वर्षों में कांग्रेस ने एक भी कार्यकर्ता ऐसा नहीं बनाया जो विधायक का टिकट मांग सके।

गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर नहीं...-

दिनेश सिंह ने कहा कि यहां आचार्य द्विवेदी, मलिक मोहम्मद जायसी, स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव सिंह जैसी हस्तियों ने जन्म लिया। इन जैसे महान लोगों के नाम से पहचानी जानी चाहिए यह धरती, न की गांधी-नेहरू परिवार के नाम से।

उड़ान अकादमी स्थापना को लेकर घेरा कांग्रेस को-

दिनेश सिंह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी की स्थापना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध और कहा कि इस अकादमी से रायबरेली का एक भी पायलट नहीं निकला। इस संस्थान से अब तक रायबरेली के 200-300 पायलट बन जाने चाहिए थे। ये इसलिए नहीं हुआ क्योंकि इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य ही कुछ और था। ये इसलिए खोला गया ताकि दिल्ली वाले यहां आएं, दो-तीन दिन यहां पिकनिक मनाएं। प्रतिमा लगाने पर दिनेश ने कहा कि मैने रायबरेली में यहां के पहले सांसद स्व फीरोज गांधी की प्रतिमा लगवाने की बात कही थी, लेकिन इस पर गांधी परिवार मेरा सिर कलम करने के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि जो अपने बाबा का नहीं हुआ, वो रायबरेली की जनता का कभी नहीं हो सकता।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग