रायबरेली हरचन्दपुर थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में खाना बनाने गए दो लड़को ने रात में गांव की किशोरी को उसके घर में बंधक बनाकर दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। थाने के एक गांव में बुधवार शाम को लड़के की बारात जानी थी । दिन में दो युवक वहां खाना बनाने आए थे। एक युवक दिन से ही लगभग 12 वर्षीय किशोरी के साथ अश्लीलता कर रहा था। जिस पर उसने अपने चाचा से युवक की शिकायत की । रात में उन्हें डाट फटकार करके छोड़ दिया गया था। बताया जाता है कि रात में किशोरी अपने दरवाजे पर परिवार के साथ लेटी हुई थी रात करीब दो बजे वहां पहुंचे युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर गिट्टी डालकर मुंह कपड़े से बांध दिया और हाथ भी बांध दिए। युवको ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ डाले । किशोरी के चीखने पर छीना झपटी कर रहे दोनों युवक भाग निकले।