
पुरी हबीबगंज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में गांजा की तस्करी, खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़. पुरी-हबीबगंज एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। जिसे मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ जीआरपी ने घेराबंदी कर धर दबोचा है। सूटकेस में रखे गांजा की खेप के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। खास बात तो यह है कि सूटकेश के लॉक होने की वजह से फिलहाल उक्त गांजा की खेप का पता नहीं चल पाया है। जीआरपी मामलेे की जांच कर रही है।
नदी, सड़क के बाद अब रेल मार्ग से भी गांजा की तस्करी शुरु हो गई है। जिस पर गुरुवार को एक बार फिर मुहर लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरी से हबीबगंज जा रही स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में गांजा की खेप लेकर एक यात्री के सफर करने की सूचना मिली। जिसके बाद रायगढ़ जीआरपी हरकत में आई और जवानों को ट्रेन के आने के पहले प्लेटफार्म पर जहां-तहां खड़ा किया। जिसके बाद ट्रेन के आते ही स्लीपर कोच में खंगालने की कवायद शुरु हुई।
मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध का हुलिया भी बताया गया था, जिसके बाद जीआरपी के जवान की खोज थोड़ी आसान हो गई। करीब ५ मिनट के ठहराव के बीच स्लीपर कोच संख्या ५ से लेकर ८ तक खंगाला गया, जिसमें सूटकेश में गांजा लेकर सफर कर रहे एक यात्री को पकड़ा गया है। जीआरपी के हत्थे चढ़ा आरोपी ओडि़शा के संबलपुर का रहने वाला है। वहीं उसके पास गांजा की कितनी खेप थी।
फिल्हाल उसका खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी के पास दो सूटकेश है। एक में कपड़ा के साथ गांजा की खेप पाने के बाद पुष्टि हो चुकी है। जबकि दूसरा सूटकेश लॉक है। जिसकी वजह से उसे खोलने में दिक्कत आ रही है। दूसरा सूटकेश खोलने के बाद ही गांजा की खेप का पता चलने की बात कही जा रही है। रायगढ़ जीआरपी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। जीआरपी की मानें तो मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले को सार्वजनिक किया जाएगा।
Published on:
23 Aug 2018 08:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
