रायगढ़. एक व्यक्ति ने अपनी बाड़ी में मिर्ची के फसल के बीच कुछ गांजे के पौधे भी लगाया था। ताकि किसी को इसकी भनक न लगे, लेकिन आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता इससे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया और गांजे के पौधे को जब्त कर लिया। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकरतुंगा चांदमारी डीपापारा निवासी रत्थुकोडाकू पिता परमानंद कोडाकू 42 वर्ष करीब साल भर पहले से अपने बाड़ी के मिर्ची की फसल के बीच कुछ गांजे के पौधे भी लगाया था। महीने दर महीने गांजा फसल तैयार होने लगा। इस बीच 04 अक्टूबर की दोपहर पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली।