इसकी वजह से कृष्ण दास की बेचैनी बढ़ गई। किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई तो यात्री ने उतरने की कोशिश के बीच छलांग लगा दी। जिसकी वजह से वो बुरी तरह से घायल हो गए। स्टेशन मास्टर ने जैसे-तैसे कर घायल को मालगाड़ी से रायगढ़ भेजा। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। करीब कुछ देर के इलाज के उपरांत यात्री ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पीडि़त परिजनों को दी गई। जीआरपी की माने तो मृतक, किरोड़ीमल नगर स्थित किसी कंपनी में नौकरी करता था।