
छात्रा ने कहा कि इससे पहले भी शरीर को छूने व अभद्र व्यवहार की हुई थी घटना
रायगढ़. शासकीय महिला आईटीआई के प्राचार्य छात्रा का गाल सहलाकर फंस गए। मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपी प्राचार्य ने झपझट माफी भी मांग ली।
संस्था की ही एक छात्रा ने छेडख़ानी का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर कॉलेज में हंगामा हो गया। वहीं एनएसयूआई, पीडि़त छात्रा के साथ प्राचार्य के चेंबर में घुस कर माफी मांगने की जिद पर अड़ गई। बढ़ते विवाद व हंगामा को देखते हुए प्राचार्य ने सार्वजनिक रुप से माफी मांगी। उसके बाद पीडि़त छात्रा व छात्र संघ के नेताओ का गुस्सा शांत हुआ। पीडि़ता की माने तो प्राचार्य, हम छात्राओं पर गंदी नजर रखते हैं। जब पानी सिर के उपर से बहने लगा तो विरोध के सिवा मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था।
शहर के सिंधी कॉलोनी अंबेडकर आवास के करीब महिला आईटीआई के प्राचार्य प्यारे लाल खंूटे पर छेडख़ानी का आरोप लगा है। खास बात तो यह है कि यह आरोप, किसी बाहरी ने नहीं बल्कि महिला आईटीआई की एक छात्रा ने लगाया है। पीडि़ता की माने तो प्राचार्य, छात्राओं को गंदी नजर से देखते हैं। दो माह पहले भी मेरे साथ प्राचार्य ने छेडख़ानी की कोशिश की। उसके बाद मुझे औकात में रहने की धमकी दी।
शिक्षण कार्य प्रभावित होते देख मैने उनकी इस मनमानी को चुपचाप सह लिया। संस्था की एक महिला शिक्षक से मेरी नजदीकी को देख प्राचार्य जलते हैं। यहीं वजह है कि मुझे कुछ दिन पहले सेक्सन ए से बी में डाल दिया गया। बर्थ-डे को लेकर जब मैं मिठाई का डब्बा लेकर स्ंस्थान में पहुंची। वहीं सभी को मिठाई खिलाने के दौरान उनके पास पहुंची और उनके पांव छू कर आशिर्वाद लिया। तब उन्होने मेरे गाल को जोर से पकड़ते हुए कहा कि मेरे से पंगा नहीं लेना। देखा तुम्हें कैसे इधर से उधर कर दिया। इस बात की जानकारी मैने अपने परिजनों को देने के साथ एसएसयूआई को दी।
सार्वजनिक रुप से माफी
एनएसयूआई के आरिफ हुसैन, पीडि़ता व अपने सहयोगियों के साथ प्राचार्य खूंटे के चेंबर में पहुंंच कर माफी मांगने की बात कही। इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ।जब माहौल पूरी तरह से गरम हो गया तो प्रायार्य ने माफी मांगने की बात कही। पर उसमें भी स्कार्फ से मुंह बांध कर खड़ी छात्रा को चेहरा पूरी तरह से खोल कर दिखाने की बात कही। इस बात पर भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में प्राचार्य ने सार्वजनिक रुप से माफी मांग मामले को रफा दफा करने की कोशिश की।
Published on:
19 Apr 2018 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
