
रायगढ़. 14 फरवरी को कनकबीरा पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ है और उसी दिन शाम में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है, जिसे दो युवक कार में ओडिशा से लाकर कनकबीरा चौकी क्षेत्र के ढाबों में खपाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। वहीं उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार कनकबीरा चौकी में अपराध का खाता खुल गया है।
Read More : सड़क पर फर्राटे भर रहा था हाइवा, अचानक निकल गया पहिया, महिला हुई घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कार में दो युवक ओडिशा से भारी मात्रा में शराब लेकर कनकबीरा क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कनकबीरा पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों को पकडऩे के लिए बटाऊपाली के पास नाकेबंदी की गई। रात्रि करीब सात बजे पुलिस को मुखबिर के बताए अनुसार सामने से एक कार आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोका। इसके बाद कार की तलाशी ली गई।
तलाशी में पुलिस को कार से 12 पेटी बीयर, दो पेटी मेगडावल नंबर 01, तीन पेटी रॉयल स्टेग शराब मिली। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेखर साहू पिता रघुनाथ साहू 21 वर्ष निवासी राफागुला सारंगढ़ व टिकाराम साहू पिता छेरका प्रसाद साहू 30 वर्ष निवासी राफागुला सारंगढ़ बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से शराब व कार को जब्त कर लिया है। वहीं उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 82/18 धारा 34(1)क59(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले की विवेचना की जा रही है।
ढाबों में शराब को खपाने की थी तैयारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब को सालर क्षेत्र के ढाबों तथा होटलों में खपाने के फिराक में थे। जब पुलिस ने उनसे पूछा किस ढाबे में खपाने वाले थे तो आरोपियों का कहना था कि इस क्षेत्र में पडऩे वाले सभी ढाबों में पूछते जो लेता उसे बेचते, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
शहर में भी अवैध शराब पर हुई कार्रवाई
इसी प्रकार शहर के कई स्थानों पर भी अवैध शराब बिक्री करने वालों के यहां छापेमार कार्रवाई हुई है। जिसमें 109 पाव देशी एवं 38 पाव विदेशी शराब जब्त किया गया है। कोतवाली क्षेत्र में तीन प्रकरण में 10 पाव देशी, 24 पाव अंग्रेजी व 26 पाव देशी मसाला शराब जब्त किया गया है। इसके अलावा जूटमिल चौकी क्षेत्र में 04 प्रकरण में 26 पाव देशी 25 पाव देशी मसाला शराब, 02 पाव अंग्रेजी शराब, 200 रुपए व एक बाइक जब्त किया गया है। वहीं चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में तीन प्रकरण में डेढ़ लीटर महुआ शराब, 48 पाव देशी शराब व 12 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। इसी प्रकार कोतरारोड थाना क्षेत्र में एक प्रकरण में तीन लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।
Published on:
16 Feb 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
