30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Pension: पेंशन पाने के लिए जरूरी हुआ बायोमेट्रिक सत्यापन, रायगढ़ में जारी हुआ आदेश…

CG Pension: रायगढ़ जिले में शासन द्वारा सामाजिक सहायता अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का बायोमेट्रिक वाषिज़्क सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 2 Aug 2025, 3:59 PM IST

पेंशन पाने के लिए जरूरी हुआ बायोमेट्रिक सत्यापन(photo-patrika)

पेंशन पाने के लिए जरूरी हुआ बायोमेट्रिक सत्यापन(photo-patrika)

CG Pension: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासन द्वारा सामाजिक सहायता अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का बायोमेट्रिक वाषिज़्क सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सत्यापन के हितग्राहियों को पेंशन प्राप्त होने में असुविधा हो सकती है। सामाजिक सहायता अंतगज़्त संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विद्या पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना आधार आधारित मोबाइल एप्लिकेशन बेनिफिशरी सत्यापन एप के माध्यम से होगा।

CG Pension: बिना सत्यापन अटक सकती है पेंशन

हितग्राहियों के बायोमेट्रिक सत्यापन पेंशन शाखा कायाज़्लय में नीम झाड़ के नीचे बिजली आफिस के बगल में सुविधा रखी गई है, जहां हितग्राहियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रह है। पेंशन योजना से संबंधित सभी हितग्राहियों को स्वयं का आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

निगम प्रशासन द्वारा सभी वार्ड के जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों के पेंशन योजना के हितग्राहियों को सूचित करते हुए सत्यापन के लिए कार्यालय के पेंशन शाखा में भेजने की अपील की गई है, ताकि हितग्रहियों का बायोमैट्रिक सत्यापन हो सके और उन्हें आने वाले दिनों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।