
उत्खनन स्थल में पत्रिका के कर्मचारी से मारपीट लेकिन खनिज विभाग को नहीं मिला कोई तस्कर
रायगढ़. बड़माल और रेंगालपाली में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग की चुप्पी कुछ और ही इशारा कर रही है। वहीं भाजपा के राजनैतिक आकाओं के दम पर भाजपा के मंडल महामंत्री के रेत तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है।
पिछले लंबे समय से चल रहे इस अवैध उत्खनन के खेल को लगातार प्रकाशित करने के बाद भी खनिज विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ऐसे में गुरुवार को बड़माल केलो नदी में बेखौफ चल रहे अवैध उत्खनन का फोटो लेने के दौरान बकायदा पत्रिका के कर्मचारी के साथ तस्करो ंने मारपीट की। इसके बाद भी दिन भर वहां अवैध उत्खनन और परिवहन चलता रहा। यही नहीं खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को सुबह में भी 8.30 बजे तक बड़माल में रेत के अवैध उत्खनन का खेल चलता रहा।
आश्चर्य की बात तो यह है कि पिछले 15 दिनों से पत्रिका में इसको लेकर पत्रिका में खबर प्रकाशित की जा रही है। यही नहीं खनिज विभाग द्वारा जब यह तर्क दिया गया कि दो बार वहां से जांच टीम बैरंग लौट आई है तो बकायदा रेत के खेल का वीडियो और और फोटो उपलब्ध करया गया लेकिन इसके बाद भी वहां कार्रवाई नहीं हो पाई। जबकि फोटो और वीडियो में यह स्पष्ट है कि किस ट्रेक्टर से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था।
विधायक का धौंस दिखाकर भाजपा के मंडल महामंत्री ललित गुप्ता व अन्य द्वारा किए जा रहे रेत की तस्करी को लेकर विभाग द्वारा कार्रवाई न करना कुछ और ही इशारा कर रही है।
पूरा रेत खत्म और विभाग को पता नहीं
रेंगालपाली में केलो नदी का पूरा रेत निकाल लिया गया है। उक्त तस्करों द्वारा उक्त घाट से अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा चुका है और खनिज विभाग को कानो-कान इसकी भनक तक नहीं लगी। और अब शिकायत मिल रही है तो कह रहे कोई नहीं मिल रहा जबकि इसी रेंगालपाली में 5 सौ ट्रेक्टर से अधिक का डंप किया गया था।
अब बड़माल में भी खत्म होने के कगार पर
रेंगालपाली में रेत खत्म होने के बाद अब आश्रित ग्राम में भाजपा के मंडल महामंत्री द्वारा इस काम को कराया जा रहा है। यहां भी गर्मी शुरू होने के पूर्व से रेत के अवैध उत्खनन का काम शुरू किया गया है लेकिन खनिज विभाग इस क्षेत्र से एक ट्रेक्टर तक जब्त नहीं कर पाई है।
Published on:
05 May 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
