31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident News: शादी से लौट रहे युवकों की बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

CG Accident News: रायगढ़ जिले में बीती रात बरातियों से भरी तेज रतार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 1 Jul 2025, 2:57 PM IST

शादी से लौट रहे युवकों की बोलेरो पेड़ से टकराई(photo-unsplash)

शादी से लौट रहे युवकों की बोलेरो पेड़ से टकराई(photo-unsplash)

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात बरातियों से भरी तेज रतार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उमसें सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: सड़क हादसों में नहीं लग रहा लगाम, सालभर में सड़क हादसे में 182 लोगों ने गवाईं जान

CG Accident News: दोस्त की शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक

वहीं अस्पताल लाते समय एक की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है। उक्त घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के सरिया थाना क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरो निवासी मनोरंजन सिदार पिता सुंदरलाल सिदार (35 वर्ष) के दोस्त हरिकिशन पटेल की शादी रविवार को थी।

इसमें मनोरंजन ने अपने चार दोस्तों के साथ हरिकिशन की शादी में शामिल होने के लिए रविवार शाम को बोलेरो क्रमांक सीजी-12 एआर 1611 में सवार होकर हल्दी-चंद्रपुर के लिए निकले थे। देर रात शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चारो दोस्त उक्त बोलेरो में सवार होकर अपने घर ग्राम बोरो आने के लिए निकले थे।

एक की हुई मौत, तीन गंभीर

इस दौरान चालक भवानी पटेल ने बोलेरो को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आ रहा था। वे ग्राम हीरापुर के पास मुय मार्ग में पहुंचे थे कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन लहराते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे से बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात बोलेरो को पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी लोग वाहन में अचेत पडे़ थे।

हही इसकी सूचना सूचना नजदीकी पुलिस दी और घायलों को उपचार के लिए सोमवार को भोर में करीब 3.45 बजे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मनोरंजन सिदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं वाहन चालक भवानी पटेल को गंभीर हालत में जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दो अन्य युवकों के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण उनको रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है

हादसे की शुरू हुई जांच

बहरहाल सोमवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजा जाएगा। जहां मर्ग जांच उपरांत हादसे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।