26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार गया था खेत में काम करने, इधर भाभी पर चाकू अड़ा कर देवर कर रहा था अय्याशी की तैयारी, ऐन वक्त में…

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 22 Aug 2019, 5:33 PM IST

 भाभी पर चाकू अड़ा कर देवर कर रहा था अय्याशी की तैयारी

भाभी पर चाकू अड़ा कर देवर कर रहा था अय्याशी की तैयारी

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चोरी, बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले प्रतिदिन थाने में दर्ज हो रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला समाचार रायगढ़ जिले से आई है जहा देवर ने घर पर अकेली अपनी ही भाभी के साथ बालपूर्वक अनाचार का प्रयास किया है और जब भाभी ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

News Alart: सैनिक स्कूल में एडमिशन शुरू, दाखिले के लिए 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्थलगांव पुलिस द्वारा शून्य में अपराध दर्ज कर डायरी कापू थाना भेजी गई है। जहां कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त की सुबह पीड़िता का पति व सास- ससुर खेत में रोपा लगाने गए थे। घर पर महिला अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों के साथ थी। वहीं उसका देवर भी घर पर ही था। इस दौरान महिला अपने घर के काम में व्यस्त थी। जैसे ही वह बर्तन धो कर उसे रखने कमरे के अंदर गई उसका देवर पीछे से आया और अनाचार का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी चाकू निकाल लिया और उसके गर्दन पर वार कर दिया।

सियासत गरम: BJP सांसद ने राजनांदगांव कलेक्टर को दी नसीहत कहा- राजनीति करनी हो तो लड़ लें चुनाव

इससे पीड़िता के गर्दन से खून निकलने लगा। वहीं जब आरोपी ने दूसरे बार महिला पर चाकू से वार करना चाहा तो पीड़िता ने चाकू को हाथ से पकड़ लिया। जिससे उसका हाथ कट गया। इसके बाद महिला ने जोर-जोर से चीख-पुकार मचाना शुरू किया तो मौके पर उसके बच्चे आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस की मानें तो ऐन वक्त महिला के बच्चे नहीं आते तो उसकी आबरू लूट जाती। घटना के बाद पीड़िता खेत पहुंची और अपने पति तथा सास-ससुर को घटना के बारे में बताई। इसके बाद पीड़ित परिजन 108 को फोन कर पीड़िता को इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। आठ दिन बाद केश डायरी कापू पुलिस को मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

नाबालिग बेटी का बढ़ता पेट देख घर वालों ने पूछा- ये कैसे हुआ, बोली- फरेबी आशिक ने प्यार में...

इस संबंध में कापू पुलिस का कहना है कि उनको केश डायरी मिलने में काफी देर हो गई है। अब तक आरोपी बहुत दूर भाग चुका होगा, लेकिन पुलिस की टीम लगातार उसके गांव व आसपास के इलाकों व जंगलों में उसकी खोजबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.