
CG Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोयला लोड ट्रेलर ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई, 3 पुरुष, 3 महिलाएं और ड्राइवर शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी ओडिशा से रहने वाले थे। जो जशपुर के गहिरागुरु के आश्रम से मेले में शामिल होने गए थे।
CG Accident: पुलिस ने बताया कि हादसे में 6 की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हुई है। मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और ड्राइवर शामिल है। ओडिशा की हिमगिर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मैजिक वाहन में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर के गहिरागुरू के आश्रम से मेले में शामिल होकर लौट रहे थे।
CG Accident: तभी देर रात करीब डेढ़ बजे कोयले से लोड तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं।
वहीँ घायलों को रायगढ़ जिले की पुलिस की सहायता से सुंदरगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच ओडिशा की हिमगिर पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
Updated on:
03 Nov 2024 08:45 am
Published on:
03 Nov 2024 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
