3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Promotion News: 17 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत, आदेश जारी, देखें नाम

Promotion News: रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में आज का दिन बेहद खास रहा। 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Promotion News

CG Promotion News: रायगढ़ में गुरुवार को जिले के 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। जिससे पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने एसपी आफिस में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की बांह पर लाल फीती लगाकर उन्हें पदोन्नत किया।

जिला बल में पदस्थ 17 आरक्षकों को पुलिस विभाग की तरफ से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिससे एसपी ने सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों और नई जिम्मेदारियों को याद दिलाते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही जांच, विवेचना और कानून-व्यवस्था के मामलों में रुचि और निष्ठा से काम करने की बात कही। एसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाना होगा। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़े: CG Promotion News: 6 आरक्षकों का प्रधान आरक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन, SP ने किया सम्मानित

इनको मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वाले प्रधान आरक्षकों में धीर साय तिर्की, संजय भूषण तिर्की, एन. बालचंद मोहन राव, अर्जुन एक्का, कल्याण सिंह कंवर, अरविंद कुमार पटनायक, सतीश कुमार सिंह, समीक्षा दान, संदीप भगत, प्रमिला दास महंत, बनारसी लाल सिदार, अरविंद मिंज, ममता मिंज, जगीत सिंह राठिया, पीतांबर पटेल, प्रकाश सिंह गोस्वामी और नंद कुमार पैंकरा शामिल हैं।