
रायगढ़. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीएससी की परीक्षा में जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहले पाली में जिले के 4722 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि देखा जाए तो इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 4720 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। अभ्यर्थियों की माने तो पहली पाली के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान कुछ हद तक तो ठीक था लेकिन दूसरा प्रश्न पत्र जो कि छत्तीसगढ़ से जुड़ा था वो निराश करने वाला रहा।
आवेदकों का कहना है कि ऐसे कई सवाल थे जिनका कोई ओर और छोर नहीं था, विशेषज्ञ तो इसे बेढंगा तक भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें कई पारंपरिक प्रश्नों को शामिल किया गया है। 12 वीं पंचवर्षीय योजना बंद हो चुकी है लेकिन इससे जुड़े सवाल शामिल किए गए हैं। इसको लेकर परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों में निराशा देखने को मिली।
हाल ही में राज्य का बजट पेश हुआ है लेकिन प्रश्न पत्र में 2015-16 के बजट से जुड़े प्रश्न पुछे गए थे। इसी प्रकार कई ऐसे प्रश्न पूछे जाने की बात आवेदक कह रहे हैं जो कि शासकीय योजनाओं से जुड़ी किताब व अन्य किताबों में भी उनका डाटा नहीं मिल रहा है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी लंबे समय तक किताबों में प्रश्नों का मिलान करते रहे लेकिन उनको कई प्रश्न के उत्तर नहीं मिल पाए। जिसके कारण अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल दिखा। प्रथम पाली में 998 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। बताया जाता है कि इसमें से कुछ अभ्यर्थी केंद्र तक पहुंचने में हुई देरी के कारण परीक्षा से वंचित हो गए तो कुछ स्वत: ही परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
ये रहा शेड्यूल
ज्ञात हो कि पहले पाली में आयोजित परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक हुई इसके लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में करीब डेढ़ घंटा पूर्व से ही पहुंचने लगे थे। दूसरे पाली में आयोजित परीक्षा उन्ही केंद्रों में 3 बजे से शुरू हुआ जो कि ५ बजे खत्म हुआ। दूर दराज से आए अभ्यर्थी प्रथम पाली की परीक्षा होने के बाद केंद्र के आस-पास ही दूसरे पाली की तैयारी में लग गए थे वहीं यह भी देखने को मिला कि दूसरे पाली की परीक्षा शुरू होने के करीब घंटे भर पूर्व ही अभ्यर्थी केंद्र के बाहर तक पहुंचकर तैयारी कर रहे हैं। कुलमिलाकर देखा जाए तो जिले के १८ केंद्रों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सड़कों में लगा जाम
पहले पाली में परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद शहर के सड़कों में जाम की स्थिति निर्मित रही तो वहीं दूसरे पाली में 5 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के सड़कों में जाम का नजारा देखने को मिला। सबसे अधिक जाम की स्थिति पैलेस रोड और गौरीशंकर मंदिर मार्ग में रहा।
मार्किंग में परिवर्तन
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बताया जा रहा है कि दूसरे पाली में आयोजित परीक्षा गणित पर केंद्रित थी। 100 नंबर के इस पेपर में एसटीएससी को 23 और जनरल व ओबीसी को 33 नंबर पास होने के लिए पाना है। इसके कारण सामान्य ज्ञान की परीक्षा में काफी हार्ड सवाल शामिल किए गए थे।
इस परीक्षा के दूसरे पाली में 1040 अनुपस्थित
इस परीक्षा के लिए जिले के 18 केंद्रों में 5 हजार 720 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। दूसरे पाली में आयोजित परीक्षा में 4680 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया और 1040 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि पहले पाली में 998 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। यह संभावना जताया जा रहा है कि पर्चा बिगडऩे के कारण अनुपस्थिति की संख्या बढ़ गई।
-छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा जिले के 18 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में 998 व दूसरे पाली में 1040 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान गठित उडऩदस्ता दल मॉनिटरींग करते रहे- दिव्या अग्रवाल, डिप्टी कलक्टर
Published on:
19 Feb 2018 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
