20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO- तीन दिनों से लापता ग्रामीण की इस हालत में मिली लाश, देखते ही पुलिस के उड़ गए होश, पढि़ए खबर…

- खरसिया पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है

2 min read
Google source verification
VIDEO- तीन दिनों से लापता ग्रामीण की इस हालत में मिली लाश, देखते ही पुलिस के उड़ गए होश, पढि़ए खबर...

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेेत्र के भालूचुंआ से लापता ग्रामीण की खोज पूरी हो गई है। मृतक की लापता होने के तीन दिन बाद उसकी सड़ी व गली हुई लाश, ग्राम सराईपाली से बरामद हुई है। उसके शरीर पर बिजली के धारा प्रवाहित तार भी चिपके हुए थे, जिससेे ग्रामीण की मौत, करंट लगने से होने की बात सामने आ रही है। खरसिया पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

खरसिया थाना क्षेत्र के सराईपाली मुडानार में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश के साथ तेज गंध ग्रामीणों तक पहुंची। जब उसके करीब पहुंच कर देखा गया तो उसकी शरीर के करीब एक तार चिपका हुआ था, जिससे उसके करंट लगेन से मौत होना प्रतीत हो रहा था। वहीं 2-3 दिन पहले हुई मौत की वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी खरसिया पुलिस को दी।

Read More : VIDEO- विदाई पार्टी में छात्र व शिक्षक के बीच जमकर हुई हाथापाई, जानिए क्या बनी वजह...

पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। इस बीच थाना क्षेत्र में गुमइंसान व्यक्ति की सूचि भी निकाली गई। जिसमें भालूचुआ निवासी सहदेव राम पटेल 50 वर्ष, 14 फरवरी की शाम से लापता था। देर शाम घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरु की। पर काफी खोजबीन के बाद भी वो नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी रिपोर्ट खरसिया पुलिस को दी थी।

खरसिया पुलिस ने भालूचुआ निवासी पीडि़त परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर शव की पहचान करने को कहा। जिसमें परिजनों ने शव की पहचान लापता सहदेव राम पटेल के रुप में की। पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद उसे पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

सेट्रिंग करने के लिए लगाया था तार
पुलिस की जांच मेंं यह बात सामने आई है कि घर के निर्माण को लेकर किसी ने सेट्रिंग करने के लिए बिजली के नंगे तार की सप्लाई की थी। जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस, उक्त तार लगाने वाले आरोपी की खोज मेंं भी जुट गई है।