
रायगढ़. किरोड़ीमल नगर के जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में 12वीं के छात्रों की विदाई समारोह के दौरान, छात्र व शिक्षक के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई हो गई। मामला स्कूल के यूनिफार्म पहन कर नहीं आने का था। जिसकी वजह से करीब एक दर्जन छात्रों को बाहर कर दिया गया। जब वो ड्रेस पहन कर आए तो अन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस बात पर विवाद हो गया। जिसमें एक शिक्षक व छात्रों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल, दुर्गा नगर के पास जिंदल आदर्श ग्र्राम्य भारती स्कूल में शनिवार की सुबह 12वीं के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ बच्चे स्कूली के ड्रेस में थे। जबकि कुछ बगैर ड्रेस के थे। इस बीच बगैर ड्रेस व स्टाईलिश जिंस पहन कर आने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने ड्रेस पहन या फिर बगैर ड्रेस के ही पर समान्य कपड़े पहन कर तरीके से आने की नसीहत दी।
छात्र कुछ देर बाद ड्रेस पहन कर आए, पर उन्हें देरी होने का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोक दिया गया। इस बीच जब कुछ छात्र अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो स्कूल के एक शिक्षक, उन्हें बल पूर्वक हटा रहे थे। जिससे छात्रों व शिक्षक के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई हो गई। जिसके बाद कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
हाथापाई की खबर अंदर पहुंचते ही कुछ अन्य शिक्षक बाहर आकर मामले को शांत कराने में जुट गए। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह, उतनी बातें कही जा रही है। इस मामले मेंं स्कूल प्रबंधन व छात्रों का अलग-अलग दलील है। हलांकि यह कोई पहला मामला नहीं है।
&विदाई समारोह मे हाथापाई नहीं हुई है। बल्कि कुछ उत्पाती छात्र, जो पूर्व में सस्पेंड किए जा चुके हैं, वो अशोभनीय कपड़े पहन कर स्कूल के कार्यक्रम में शिकरत करने की जिद कर रहे थे। शिक्षक ने सिर्फ उन्हें अंदर जाने से रोका है। विवाद वाली कोई बात नहीं है- विजय अग्रवाल, किरोड़ीमलनगर
Published on:
18 Feb 2018 12:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
