8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide Case: 12वीं की छात्रा ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादीशुदा युवक करता था गंदा काम… मातम

Suicide Case: 12वीं छात्रा को गांव के शादीशुदा युवक ने इस कदर परेशान किया कि उसने जहर पीकर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 10 Oct 2024, 5:49 PM IST

Japanese Fever

CG Suicide Case: कक्षा 12वीं की छात्रा ने दो दिन पहले कीटनाशक का सेवन कर ली थी। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदुला निवासी कविता अजय पिता सीताराम अजय (19 वर्ष) कक्षा 12वीं की छात्रा थी, जो विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी, जिससे उनके द्वारा उसे समझाईश दी जा रही थी। सोमवार की सुबह से ही काफी परेशान थी और शाम होते ही उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सारंगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक दिन उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और लगातार हालत गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में डाक्टरों ने मंगलवार को उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े: फेसबुक पर LIVE आकर रेलकर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, बोली – छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से थी परेशान, कई रसूखदारों का लिया नाम

परिजन लगा रहे आरोप

इस संबंध में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक विगत छह माह से लगातार परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर उक्त युवक के परिजनों से शिकायत भी की गई। इसके बाद उसे परेशान करता था। परिजन लोकलाज के भय से पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं किए थे। चार दिन पहले भी उसको शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिससे तंग होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी है।