26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / Chhattisgarh Crime News: भेड़-बकरियों की तरह परिवार के 5 लोगों को हथौड़ा और टंगिया से काट डाला, फिर फंदे पर झूल गया कातिल

Chhattisgarh Crime News: भेड़-बकरियों की तरह परिवार के 5 लोगों को हथौड़ा और टंगिया से काट डाला, फिर फंदे पर झूल गया कातिल

Chhattisgarh Crime News: जघन्य हत्या के बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 May 2024, 5:07 PM IST

Chhattisgarh crime news

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की खौफनाक तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। जघन्य हत्या के बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दो बच्चों के तालाब किनारे रखे हुए थे कपड़े, खोजबीन की तो इस हालत में मिले शव, फैली सनसनी

Chhattisgarh Crime News today: हथौड़ा और टंगिया से काट डाला

Chhattisgarh Crime News: जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का यह मामला महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मिटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव का है। बताया गया कि आरोपी ने बड़ी बेहरमी से हथौड़ा और टंगिया से वार कर पांचों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। खौफनाक तरीके से घर को श्मशान घाट बनाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों की सूचना के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो मंजर देख दिल दहल गया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ‘दृश्यम’ फिल्म देखकर गांव के लोगों ने किया मर्डर, जादू-टोना का आरोप लगाकर करते थे बहिष्कार

घर के चारों ओर खून ही खून फैला हुआ था। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने किस वजह से परिवार को एक एक कर काट डाला यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।