रायगढ़. 24 सितंबर की रात वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान बाधा पहुंचाने का मामला चक्रधर नगर थाना पहुंच चुका है। वन विभाग के एसडीओ की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन में जगतरामका के खिलाफ शिकायत की गई है। जिन्होंने देर रात शासकीय कार्य में बाधा डालने की पहल की। वन विभाग के अधिकारी द्वारा की गई शिकायत में सीसी कैमरे का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें यह पूरी घटना कैद हुई है। ऐसे में, चक्रधर नगर पुलिस घटना स्थल पर मौजूद दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच व जरुरत के हिसाब से अपराध दर्ज करने की बात कह रही है। जिसकी वजह से उक्त मामले से जुड़े लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।