18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- नगर निगम इन दुकानों के बाहर चस्पा कर रहा नोटिस, पढि़ए क्या लिखा है नोटिस में…

- इन दुकानों में पहुंचे हुए संबंधित व्यवसायियों को थमाया जा रहा नोटिस

2 min read
Google source verification
Video- नगर निगम इन दुकानों के बाहर चस्पा कर रहा नोटिस, पढि़ए क्या लिखा है नोटिस में...

नगर निगम इन दुकानों के बाहर चस्पा कर रहा नोटिस, पढि़ए क्या लिखा है नोटिस में...

रायगढ़. शहरी क्षेत्र में दुकानों का किराया जमा नहीं हो रहा है। इससे अब निगम बकाया वसूली के लिए गतिविधि तेज कर दी है। निगम की टीम दुकानों में पहुंच रही है। वहीं जो दुकान खुला है, उसके हितग्राही को नोटिस थमा रही है। वहीं जो दुकानें बंद हैं उनके दुकान के बाहर नोटिस चस्पा किया जा रहा है। इसमें सात दिन के भीतर किराया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

शहरी क्षेत्र में १२७६ दुकानें हैं। इन दुकानों को नगर निगम के द्वारा किराए पर दिया गया है। किराया लेकर हितग्राही किराए की राशि नगर निगम में जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में निगम के द्वारा बकायादारों से वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए नगर निगम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम बनाई है। यह टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही है। वहीं टीम के द्वारा ऐसे दुकानों पर पहुंचा जा रहा है, जहां दुकान से किराया नहीं आ रहा है। इन दुकानों में पहुंचते हुए संबंधित व्यवसायिया को नोटिस थमाया जा रहा है।

Read More : छात्रा को मोटी कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे सहपाठी, पर एक रोज छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम...

नोटिस में इस बात का उल्लेख किया है कि नोटिस मिलने के सात दिवस के भीतर किराए की राशि नगर निगम में जमा करवाया जाए। ऐसा नहीं किए जाने की स्थिति में दुकान निरस्त की जाएगी। वहीं दुकान निरस्त किए जाने के बाद किराया व उसका सरचार्ज भी वसूल किया जाएगा, वहीं जो दुकानें बंद हैं उस दुकान के बाहर नोटिस चस्पा किया जा रहा है। ताकि दुकान हितग्राही जब भी दुकान पहुंचे उसे सबसे पहले नोटिस नजर आए।

50 लाख रुपए है बकाया
विभागीय अधिकारियों की मानें तो नगर निगम के द्वारा शहरी क्षेत्र में करीब १२७६ दुकानें बनाई गई है। यह दुकानें स्वावलंबन योजना के साथ नगर निगम मद की भी है। इन दुकानों से करीब ५० लाख रुपए किराए का बकाया है। लंबे समय से किराया नहीं आने की स्थिति में नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।


यहां पहुंच चुकी है टीम
नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निर्माण किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा दुकानों का किराया नहीं आने का मामला जिला जेल कॉम्प्लेक्स की दुकानें हैं। इसके अलावा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड है। वहीं इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर व कोतरा रोड़ में बनाए गए कॉम्प्लेक्स से भी किराया नहीं आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर व जिला जेल कॉम्प्लेक्स की दुकानें जर्जर हालत हैं। इसे हितग्राही खोल भी नहीं रहे हैं।

-कुछ हितग्राहियों के द्वारा दुकानों का किराया लंबे समय से दुकानों का किराया जमा नहीं किया जा रहा है। इस बात को लेकर बकायादारों को नोटिस जारी की जा रही है। नोटिस में बकाया जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। प्रदीप मिश्रा, प्रभारी राजस्व अधिकारी, नगर निगम