रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र की कक्षा ९वीं की एक छात्रा स्कूल के सहपाठियों द्वारा मोटी कहने पर इस कदर दुखी हुई कि जहर सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की। बताया यह भी जा रहा है कि छात्रा ने स्कूल से आने के दौरान उक्त जहर को खरीदा फिर घर आकर खाया। समय रहते परिजनों को इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद छात्रा को इलाज के लिए मेकाहरा में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।