पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों पत्नियां, एक साथ ही ससुराल में रहती थी। उनके बीच किसी प्रकार के विवाद की बात से परिजन इंकार भी कर रहे हैं। ऐसे में, पति की संदिग्ध परिस्थिति में कमरे अंदर जली हुई लाश का मिलना व दूसरी पत्नी के फरार होना, कई सवालों को जन्म दे रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर हर बिंदू को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।