रायगढ़. चक्रधर नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपती के बीच हुए मारपीट के मामले में पति के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है। ड्राइवर पति ने चरित्र शंका पर पत्नी को मुक्कों से इस कदर मारा कि उसके कई दांत टूट गए। वहीं गंभीर चोट के बीच उसे अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आन पड़ी। पुलिस अब आरोपी पति की खोज में जुट गई है।