पांच लैब की हुई जांच, मिली थी शिकायत
यह जांच की कार्रवाई बुधवार को भी चली। बुधवार को नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. केडी पासवान व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टीजी कुलवेदी की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। यह टीम बुधवार को बालाजी, संजीवनी, पीडी अग्रवाल, प्रगति व सिटी हास्पिटल के लैब पहुंचे थे। हालांकि बालाजी व संजीवनी में डेंगू का जांच किया जाता है, लेकिन यहां निर्धारित राशि से अधिक दर वसूल करने की बात सामने नहीं आई। ऐसे में लैब संचालकों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित राशि से ज्यादा मरीजों से नहीं लिया जाए। इसी तरह अन्य तीन लैब संचालकों के द्वारा यह जानकारी दी गई कि वहां आने वाले मरीजों को मेकाहारा व अन्य लैब भेजा जाता है।