10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सो रहे रहनुमा-हुक्मरान, शहर में कुत्ते बने शैतान, आठ दिन में 75 को काटा

बुजुर्ग महिला को एक कुत्ता ने दौड़ाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 9 Aug 2018, 12:29 PM IST

बुजुर्ग महिला को एक कुत्ता ने दौड़ाया

बुजुर्ग महिला को एक कुत्ता ने दौड़ाया

रायगढ़. निगम क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत पैदा होने लगा है। पिछले 8 दिन में कुत्तों ने 75 लोगों को अपना शिकार बना लिया है। वहीं बुधवार को दोपहर में एक बुजुर्ग महिला को एक कुत्ता ने दौड़ाया लेकिन वो भाग नहीं सकी, वो गिर गई और कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह से काट खाया।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गौरी शंकर मंदिर के बाहर एक बुर्जुग महिला नगिना बेगम उम्र 70 वर्ष को गौरी शंकर मंदिर के पास कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। वृद्ध होने के कारण वो भाग नहीं सकी। जिससे कुत्ते ने उसके पैर में दो-तीन जगह काट लिया। जिससे महिला लहुलुहाल हालत में सड़क किनारे छटपटा रही थी। इस दौरान राहगीर महिला को घेर कर देख रहे थे।

Read more : रेंजर ने कहा आफिस तक छोड़ दो, कर्मचारी ने कहा सॉरी सर, हड़ताल में हूं


सब तमाशबीन, बेटियों ने दिखाई मानवता
इसी दौरान 11 वीं की दो छात्रा कु. श्रुति दास और नैना यादव अपनी सहेली के यहां से लौट रही थी। इनकी नजर इस बुर्जुग महिला पर पड़ी। जिसके बाद दोनों छात्राओं ने उक्त महिला को उठाकर अपने स्कूटी में बिठाया और उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल लाई। यहां लाने के बाद दोनों छात्राओं ने महिला की मरहम-पट्टी और डॉग बाइट लगवाया। इसके बाद वो अपने स्कूल गई। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि जिस समय महिला रोड किनारे छटपटा रही थी। उस समय राहगिरों ने उसे घेर रखा था और तमाशा देख रहे थे। लेकिन कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था। वहीं दोनों छात्राओं ने खुद गोद में उठाकर महिला को स्कूटी में रखकर अस्पताल पहुंचायी।


निगम है खामोश
शहर में तेजी से बढ़ रहे कुत्तों के आंतक को रोकने के लिए निगम कोई पहल नहीं कर रहा है। जिससे साल-दर साल कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में जब एक कुत्ता काटने के शिकार व्यक्ति से बात की गई तो उसने बताया कि करीब दो साल पहले यह जानकारी मिली थी कि निगम डॉग हाउस बना रहा है। लेकिन अभी तक इसका भी कुछ पता नहीं चला। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


एक अगस्त से अभी तक के आंकडे
01 अगस्त 24 लोग, 02 अगस्त 18, 03 अगस्त 19, 04 अगस्त 24, 05 अगस्त 27, 07 अगस्त 03, 08 अगस्त 20 लोग माईनर ओटी में एंटी रेबिज के लिए आए हुए थे।


क्या कहते हैं कर्मचारी
अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 8 बजे से माइनर ओटी में डॉग बाइट लगवाने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। क्योंकि हर दिन करीब 10-12 लोग को कुत्ते के शिकार हो रहे हैं। वहीं दूसरा-तीसरा और चौथा डोज लेने वालों की संख्या भी करीब इतनी ही रहती है। जिससे हर दिन 20 से 25 लोगों को एंटी रेबिज इंजेक्शन लग रहा है।


आठ दिन में 75 लोग हुए शिकार
निगम क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। मेडिकल कालेज अस्पताल के आंकड़ों पर गौर किया गया तो पता चला कि पिछले आठ दिन में करीब 75 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया है। जिससे लोगों में दहशत फैल गया है।