तोड़ा गया था अध्यक्ष के केंद्र का ताला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के हड़ताल की वजह से केंद्र में पठन पाठन के साथ पोषण आहार की सप्लाई भी बंद हो गई थी। ऐसे में, महिला बाल विकास विभाग ने रायगढ़ में हड़ताल की अगुवाई कर रही संघ की अध्यक्ष प्रीति देवांगन के सेठी नगर स्थित सेंटर का ताला स्थानीय पर्यवेक्षक नेहा अग्र्रवाल द्वारा तोड़ा गया था। वहीं एक अन्य सहायिका को उक्त केेंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।