28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल का जश्न मनाने, टॉप गियर में फुल स्पीड से जा रहे थे चार लोग, फिर जो हुआ, सिहर जाएंगे आप

बेकाबू तेज रफ्तार स्विफ्ट कार एक पेड़ से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए, गनीमत यह रही कि इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए।
2 min read
Google source verification
नए साल का जश्न मनाने, टॉप गियर में फुल स्पीड से जा रहे थे चार लोग, फिर जो हुआ, सिहर जाएंगे आप

रायगढ़. नए साल के स्वागत के लिए निकला चार युवकों का कारवां गुजर रहे वर्ष के अंतिम दिन बाल-बाल बचा। इनकी बेकाबू तेज रफ्तार स्विफ्ट कार एक पेड़ से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए, गनीमत यह रही कि इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। ये घटना धरमजयगढ़ मेेन रोड कोसाबाड़ी के पास घटित हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चार युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर नए साल के जश्न के लिए मैनपाट जा रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े छह बजे के आसपास जैसे ही ये लोग कोसाबाड़ी जंगल के पास पहुंचे सामने एक ट्रक आ गई और उस ट्रक को साइड देने के चक्कर में कार के चालक ने कार को नीचे उतारा पर स्पीड ज्यादा होने के कारण वो कार को संभाल नहीं सका और पहले बिजली के खंभे फिर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं गनीमत यह रही कि इसमें सवार चार युवकों को कुछ नहीं हुआ वो बाल-बाल बच गए हैं। ऐसे में घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त कार से युवकों को बाहर निकाला जा रहा था उस वक्त युवकों ने बताया कि वो लोग रायपुर बीरगांव से आए हैं और मैनपाट नए साल के जश्न के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसके बाद वो लोग अस्पताल चले गए थे, इन चार युवकों में शामिल ड्रायवर को चोट आई थी पर वो हल्की चोट थी, जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ये लोग धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे थे। इसके बाद वहां से ये लोग चले गए हैं। अब यह तय नहीं हो पा रहा है कि वो लोग अपने आगे के सफर पर मैनपाट गए हैं या फिर वापस रायपुर चले गए हैं।

पुलिस को दी जानकारी
इस मामले में धरमजयगढ़ पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद संबंधित युवकों की ओर से थाने में एक आवेदन दिया गया है जिसमें घटना की जानकारी दी गई है। इसके बाद वो लोग वहां से चले गए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसमें युवकों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।