महिला ने उसे शोर मचाते हुए डांट-फटकार लगाना शुरू किया तो बगल में सोया उसका पति भी जग गया। इसके बाद आरोपी गोपी ने दंपती को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और वहां से भाग गया। पारिवारिक सलाह मशवरा के बाद पीडि़त दंपती ने इसकी शिकायत सारंगढ़ थाने में की है, जहां पुलिस ने आरोपी गोपी चौहान के खिलाफ धारा ३५४, ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।