30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: प्रशासनिक कसावट लाने बदले गए प्रभारी, कलेक्टर ने आदेश किया जारी

CG News: सिस्टम में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में कई शाखाओं के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 14 May 2025, 12:31 PM IST

CG News: प्रशासनिक कसावट लाने बदले गए प्रभारी, कलेक्टर ने आदेश किया जारी

CG News: प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। इनमें निर्वाचन पर्यवेक्षक फकीर मोहन षडंग़ी को निर्वाचन पर्यवेक्षक (सामान्य निर्वाचन) शाखा के कार्यों के साथ-साथ भू-अर्जन शाखा का कार्यभार दिया गया है।

CG News: विभागीय जांच शाखा का प्रभार सौंपा

इसी तरह सुरेन्द्र कुमार पण्डा को सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन), सहायक ग्रेड-2 गौरी श्रीवास्तव को वरिष्ठ लिपिक शाखा/शास. आवास गृह आबंटन, सहायक ग्रेड-2 जानकी यादव को सहायक अधीक्षक (सा.)/अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक शाखा, सहायक ग्रेड-2 राजकुमार सिदार को राजस्व लेखापाल/ राजस्व आपदा शाखा, सहायक ग्रेड-2 विजय कुमार सरकार को कमिश्नर कैंप कोर्ट रायगढ़ के साथ-साथ विभागीय जांच शाखा का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: CG News: अधीक्षक के खिलाफ महिला कर्मचारियों की शिकायत पर जांच टीम हुई गठित, सभी से होगी पूछताछ

कार्य करने के लिए किया गया आदेशित

सहायक ग्रेड-2 पोषण लाल पटवा को तहसील कार्यालय रायगढ़, सहायक ग्रेड-2 डीकाराम शेष को वाचक न्यायालय नजूल, सहायक ग्रेड-2 मुकेश कुमार भोई को भू-अर्जन शाखा, सहायक ग्रेड-2 कुलदीप कुमार खैरवार को न्यायिक लिपिक/ एसडब्ल्यू/ सहायक अधीक्षक राजस्व शाखा, सहायक ग्रेड-2 रूपेश कुमार कंवर को वाचक न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, सहायक ग्रेड-2 रेखा धुर्वे को जनचौपाल/ पीजी पोर्टल/ CM घोषणा, स्टेनोग्राफर वर्ग-3 अल्पा बेहरा को स्टेनो टू अतिरिक्त कलेक्टर के साथ-साथ सूचना का अधिकार (प्रथम अपील प्रकरण) का कार्य सौंपा गया है।

CG News: सहायक ग्रेड-3 उमेश कुमार यादव को सहायक अधीक्षक राजस्व शाखा, सहायक ग्रेड-3 प्रशांत कुमार पण्डा को प्रपत्र/ समय-सीमा/नजरात शाखा/ पुरातत्व एवं संस्कृति/पर्यटन, स्टेनोटायपिस्ट राजेश सिंह कंवर को कार्यालय शासकीय अभिभाषक रायगढ़ को आगामी आदेश पर्यन्त कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।