एक आरोपी पकड़ाया
उसी समय उस मार्ग से ग्राम सुर्री का एक व्यक्ति गुजर रहा था। जिसे प्रार्थी ने पहचान लिया और घटना के बारे में बताया। कुछ देर गांव के अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ढूंढने लगे। तभी उन्हें ग्राम लोहरसिंह का साजन महंत पिता बोधन महंत संदिग्ध हालत में मिला। जिसे इन्होंने पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कुबुल करते हुए बताया कि जय कुमार खडिय़ा पिता उदयराम खडिय़ा, दीपक टंड, दिनेश गुप्ता के साथ मिलकर उसने घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद घटना सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।