28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के 50 से अधिक विद्यालयों पर अब होगी ब्लैक लिस्टेड व जुर्माने की कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने जिले के करीब 125 ऐसे प्रायवेट स्कूल जो कि मान्यता के रिन्युअल कराए बगैर संचालित हो रहे थे को नोटिस देकर शिविर लगाया था।
2 min read
Google source verification
जिले के 50 से अधिक विद्यालयों पर अब होगी ब्लैक लिस्टेड व जुर्माने की कार्रवाई

रायगढ़. जिले के 50 से अधिक प्रायवेट स्कूलों पर ब्लेक लिस्टेड व जुर्माने की कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। इसके लिए अब तक बगैर मान्यता रिन्युअल कराए संचालित हो रहे स्कूलों की सूची अनुश्रवण समिति के सामने पेश करने की तैयारी चल रही है। मान्यता रिन्युअल नहीं कराने वाले किस स्कूल पर क्या कार्रवाई होगी यह अनुश्रवण समिति तय करेगी।

शिक्षा विभाग ने कुछ समय पूर्व जिले के करीब 125 ऐसे प्रायवेट स्कूल जो कि मान्यता के रिन्युअल कराए बगैर संचालित हो रहे थे को नोटिस देकर शिविर लगाया था। ताकि इनकी मान्यता रिन्युअल की कार्रवाई किया जा सके। लेकिन इसमें 74 प्रायवेट स्कूल शिविर में उपस्थित नहीं हुए। इन स्कूलों को जुर्माने का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कुछ स्कूलों ने आवेदन किया लेकिन कुछ ने नहीं किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी जिले के करीब २४ स्कूलों ने आवेदन ही नहीं दिया है जबकि 30 से अधिक स्कूलों द्वारा दिया गया आवेदन आधा-अधूरा है।

इन स्कूलों को नोटिस जारी कर अवगत कराने के बाद भी स्कूल प्रबंधन इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं इसको लेकर अब इन पर कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग अनुश्रवण समिति के सामने प्रकरण पेश करने की तैयारी में लग गई है। सूची तैयार की जा रही है जिसमें यह बताया जाएगा कि कौन से स्कूल का आवेदन नहीं आया है और किस स्कूल में किस प्रकार की कमियां हैं।
अप्रैल से प्रक्रिया शुरू
शासन के निर्देश पर प्रायवेट स्कूलों के मान्यता रिन्युअल करने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो गई थी। साथ ही यह भी निर्देश था कि किसी भी स्थिति में जुलाई अगस्त तक मान्यता जारी करने का काम पूर्ण कर लेना है लेकिन जनवरी चालू हो गया अभी भी यह प्रक्रिया चल रहा है। अब तक शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रायवेट स्कूलों का मान्यता रिन्युअल करने के लिए स्कूल प्रबंधन के आवेदन का इंतजार कर रहे थे और इधर स्कूल प्रबंधन चैन से बिना मान्यता रिन्यू कराए ही स्कूल का संचालन कर रहे थे। सत्र खत्म होने जा रहा है तो विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। हलंाकि फायनल परीक्षा आयोजित करने के छूट की बात अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है।

-२४ स्कूलों का आवेदन नहीं आया है। अनुश्रवण समिति के सामने पेश करेंगे। इसमें ब्लेक लिस्टेड व जुर्माने की कार्रवाई होगी। बंद करने की कार्रवाई होगी पर छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के बाद बंद करने की कार्रवाई की जाएगी- आरपी आदित्य, डीईओ