पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरु की। पीडि़त परिजनों के अलावा ग्रामीणों से पूछताछ की। जिसमें गांव के ही ५० वर्षीय कुरसो यादव का नाम सामने आया, जो उक्त महिला के काफी करीब था। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत मेंं लेकर पूछताछ की। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने काफी गुमराह करने की कोशिश की, पर जब उसके रिश्ते को लेकर पुलिस ने सवाल जवाब किया तो आरोपी टूट गया और अपने प्यार का इजहार करते हुए पूरी कहानी को बयां कर दिया। आरोपी की मानें तो पति की मौत के बाद उसने, मृतिका का हर कदम पर साथ दिया। जिससे उनकी नजदीकियां बढऩे लगी।