उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने एवं हितग्राहियों से नियमित संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने (PM Awas Yojana) आवास निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ ही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल सके। बैठक में सीईओ जनपद रायगढ़ राजेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।