उल्लेखनीय है कि इन दिनों रेलवे विभाग द्वारा तीसरी व चौथी लाइन का काम तेजी से कराया जा रहा है, जिससे कई जगह तो काम पूरा भी हो गया है, लेकिन रायगढ़ व उसके आसपास अभी काम चल रहा है। ऐसे में विगत 13 फरवरी को कोतरलिया यार्ड से चोरों ने 200 मीटर ओएचई तार चोरी किए थे।