17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखा से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रेलर चालक ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

-घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार

2 min read
Google source verification
लाखा से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रेलर चालक ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

लाखा से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रेलर चालक ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रायगढ़. कोतवाली थाना क्षेत्र के लाखा से बाइक में अपने घर लौट रहे दो युवकों को एक ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने तरफ से ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ट्रेलर का पहिया बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार को बुरी तरह चोटें आने से उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना से घबराए ट्रेलर चालक ट्रेलर को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा दिया और वहीं वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम जांच में लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More : Video Gallery : भजन-कीर्तन कर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने किया भोजली का विसर्जन, लिया मां का आशीर्वाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय सारथी बालमुकुंद सारथी (२७) बरमकेला के ग्राम तौंसीर का रहने वाला था। वह करीब ३ साल से ढांगरडीपा में रहकर उर्दना स्थित जीएनएस गैस प्लांट में काम करता था। वहीं उसका दोस्त आशीष यादव का लाखा में उसके बड़े भाई अमित यादव के नाम से एक ढाबा है, जिसको आशीष संभालता है। १९ अक्टूबर की सुबह करीब १० बजे आशीष व संजय लाखा स्थित आशीष के ढाबा से बाइक में रायगढ़ लौट रहे थे।

इसी दौरान ट्रेलर सीजी १३ डी १८७२ का चालक उर्दना की तरफ से घरघोड़ा जा रहा था। जैसे ही आशीष व संजय १८ नाला के पास पहुंचे थे कि ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में संजय सारथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। क्योंकि ट्रेलर का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। वहीं आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में आशीष के सिर व हाथ में गंभीर रूप से चोट आई है।

घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए आशीष को रायपुर रिफर कर दिया गया है। वहीं संजय सारथी के शव को मेडिल कॉलेज अस्पताल के मरच्यूरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

पेड़ से टकराया ट्रेलर, चालक फरार
घटना के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर या और एक पेड़ से जा टकराया वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक मार खाने के भय से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पतासाजी की जा रही है। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।