
हाथ में वाजपेयी जी की अस्थि कलश और चेहरे पर ठहाके, लोग दंग हैं भाजपाइयों के इस शोक को देखकर
कोरबा. पूरा देश जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से आहत है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की हंसी और ठहाके आग में घी का काम कर रहे हैं। ताजा मामला अटल जी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान दो मंत्रियों के ठहाके अभी थमा भी नहीं था कि जिला भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के ठहाके सामने आ गए। हाथ में वाजपेयी का अस्थि कलश और चेहरे पर जोरदार ठहाके की फोटो पूरे दिन शहर के सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
आलम यह है कि लोग अब इनको कोसने भी लगे है, भाजपाइयों में जिला भाजपा के पूर्व व वर्तमान आला पदाधिकारी शामिल हैं, वही कुछ टिकट के दावेदार भी अस्थि कलश को विजयी मुद्रा में उठाकर अपना फोटो सेशन करवा रहे हैं। इन ठहाकेबाज भाजपाइयों में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गुरु पाल भल्ला, वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम अजेश अग्रवाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष विकास केडिया, निगम में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकर वाल , वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा के अलावा अन्य भाजपायी भी शामिल हैं.
हैरानी की बात यह है कि वाजपेयी जी के अस्थि कलश के साथ फोटो सेशन भी इन्हीं भाजपाइयों ने करवाया और बकायदा इसकी फोटो भी सोशल मीडिया में बड़े गर्व के साथ इन लोगों ने डाला है। इस फोटो के सामने आने के बाद शहर की जनता भाजपाइयों के चेहरे पर वाजपेयी के निधन का शोक नहीं देख पा रही है, फिलहाल पूरे दिन सोशल मीडिया में इन फोटोस को लेकर जबरदस्त चर्चा का माहौल है।
इस फोटो में जो खास बात सामने आई वह यह था कि एक फोटो केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय की भी अस्थि कलश के साथ सामने आई है। इस फोटो में केंद्रीय मंत्री का चेहरा शोकाकुल दिख रहा है लेकिन उनके पीछे व पास में खड़े भाजपाई हंसते मुस्कुराते व ठहाके लगाते दिख रहे हैं।
Updated on:
23 Aug 2018 05:42 pm
Published on:
23 Aug 2018 05:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
