
पुलिस ने अलग-अलग पांच जगहों पर दी दबिश, जानिए किस थाना क्षेत्र से कितने हजार की हुई जब्ती
रायगढ़. पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच जगहों से लगभग ९३ हजार रुपए जब्त करते हुए दो दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांच नवंबर की सुबह सारंगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरहा में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ११ जुआरियों को पकडऩे में सफलता पाई।
पुलिस ने मुरलीधर खुंटे पिता स्व. दयाराम खुंटे (३७) डौकीजोर थाना कोसीर, राहुल खुंटे पिता दिनाराम खुंटे (२६) ग्राम चंदाई, हेमंत कुमार चंद्रा पिता सूर्य कुमार चंद्रा (३८) कमलानगर सांरगढ़, चंद्रशेखर देवागन पिता देवलाल देवांगन (२८) निवासी प्रतापगंज सारंगढ, मनोज देवांगन पिता हरिशरण देवांगन (२८) निवासी राजापारा सारंगढ़, नवलसिंह ठाकुर पिता गोविद सिंह ठाकुर (२७) ग्राम खैरहा, विक्रांत थवाईत पिता स्व. विजय थवाईत (४०) सारंगढ़, वेदप्रकाश देवांगन पिता गेंदालाल (२४ सारंगढ, संतोष यादव पिता कुबेर चंद (४०) सारंगढ़, भीष्मदेव मनहर पिता स्व हुलासराम मनहर (५२) रानीसागर और रोहित शर्मा पिता बंशीलाल शर्मा (३१) गोडिहारी को गिरफ्तार कर इनके पास से 74,690 रुपए नगद व ताश की पत्ती जब्त किया है।
दूसरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। चार नवंबर को ग्राम पंडरीपानी उरांवपारा में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर चार जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने अनिल खेस पिता पुनीलाल खेस (१८), जम्बू लाल उरांव पिता बाबू लाल उरांव (३२), नवीन उरांव पिता जयलाल उरांव (३३), मोइन हुसैन पिता हुसैन मुसलमान (४५) सभी निवासी पंडरीपानी उरांवपारा को गिरफ्तार कर इनके पास से ४३ हजार रुपए जब्त किया है।
तीसरा मामला भी चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। चान नवंबर की रात ग्राम कोतरलिया बोरोमुड़ा तालाब के पार मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। दिनेश साहू पिता बलराम साहू (३४), रविशंकर किसान पिता सुकुतराम किसान जाति खडिय़ा (१९), प्रफुल्ल सेठ पिता भोजराम सेठ (२५), दिव्य किशोर पिता मुरलीधर प्रधान (२६) व समारू पिता गोपाल यादव (३५) सभी निवासी कोतरलिया के पास से पुलिस ने 4800 रुपए जब्त किया है।
चौथा मामला छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चार नवंबर की रात खेदापाली शिवनाथ मोटर्स के पीछे टिकरा में छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने गज्जू चौहान ग्राम खेदापाली, करन कुमार रजक ग्राम बोकरामुडा, ओम प्रकाश आदिले खेदापाली व राकेश केंवट खेदापाली को गिरफ्तार कर इनके पास से ५१०० रुपए जब्त किया है।
पांचवां मामला घरघोड़ा थाने का है। तीन नवंबर को घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम नवागढ़ उपरपारा चौक के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते राकेश सिंह, नकुल राठिया, गनपत रात्रे, धीरेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर इनके पास से ३८०० रुपए व ताशपत्ती जब्त किया है।
Updated on:
06 Nov 2018 12:21 pm
Published on:
06 Nov 2018 12:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
