
CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबांध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत लेकर गुरुवार की शाम पुलिस के पास पहुंची थी। वहां आवेदन देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2021 से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात ग्राम चोढा निवासी भुनेश्वर राठिया से हुई। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। नवंबर 2024 में आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया और उसके किराए के मकान में आकर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद जनवरी 2025 तक आरोपी कई बार युवती के साथ शारीकि संबंध बनाया। वहीं जब युवती ने शादी की बात कही तो वह शादी से मुकर गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरतार किया। वहीं शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Published on:
01 Mar 2025 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
