मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दियागढ़ में रहने वाले रामदास सिदार पिता रामकुमार, उसत राम सिदार पिता केतला सिदार व सुखदेव सिदार पिता लिटीराम मंगलवार दोपहर प्लेटिना मोटर सायकिल लेकर राखड़ खरीदने झगरपुर गए थे। दुकान में सुखदेव को छोड़कर रामदास तथा (Road Accident News) सुखदेव राखड़ बोरी को बाइक से दियागढ़ में छोड़कर शाम 4 बजे झगरपुर पहुंचे। इसके बाद तीनों ग्रामीण खड़ी पहाड़ में आयोजित रथ मेला देखने के लिए मोटर सायकिल से रवाना हुए। रात करीब साढ़े 7 बजे झगरपुर से खड़ी पहाड़ के बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनको ठोक दिया। ऐसे में सड़क किनारे गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तो उसमें सवार तीनों ग्रामीण झाड़ियां की ओर गिर कर घायल हो गए।