CG Election News: विधानसभा चुनाव में नामांकन स्क्रूटनी की प्रक्रिया में तीन उम्मीदवार छंट गए हैं। इसमें एक रायगढ़ विधानसभा तो दो खरसिया विधानसभा से हैं। ऐसे में अब जिले के चार विधानसभा के 50 प्रत्याशियों में 47 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। दो नवंबर नामांकन वापसी के बाद यह तय होगा कि कितने उम्मीदारों के बीच मुकाबला होगा।