लेकिन कुछ ही देर बाद नवजात बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, बच्ची की उखड़ती सांस के बीच परिजनों की सांस अटक गई थी, इसके बाद अस्पताल के डाक्टरों द्वारा जब उसका जांच किया गया तो पता चला कि नवजात बच्ची का आहार नली बंद थी, वहीं स्वांस नली भी ठीक तरीके विकसित नहीं हो सकी थी।इस कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद पांच डाक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का आपरेशन किया गया।