बुधवार की शाम निगम सभाकक्ष में आयोजित बैठक में यह बात सामने आई कि शहर के वार्ड क्रमांक 12, 13, 17, 18, 19 एवं 20 डेंगू संक्रमित क्षेत्र है। यहीं से ही सबसे ज्यादा डेंगू के संक्रमण के केस आते हैं। इन क्षेत्रों में सबसे पहले यहां के सफाई दरोगा और सुपरवाइजर को जल भराव स्थान की निगरानी, दवा छिड़काव और डेंगू से बचाव के पूर्ण सावधानी अभी से बरतने संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए गए है।