रायगढ़. जिले के 1464 मतदान केंद्रों में 46 को क्रिटिकल मतदान केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। यहां पर जिला निर्वाचन की विशेष नजर रहेगी उक्त बातें कलक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान कलक्टर शम्मी आबिदी ने कही। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल मतदान केंद्र का आशय यह है कि किसी मतदान केंद्र में काफी अधिक मतदान का प्रतिशत है और उस क्षेत्र के किसी एक प्रत्याशी को 75 प्रतिशत से अधिक मत मिला हो।