21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- एक ही दिन अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत से सहमे हैं नगरवासी

- गुरुवार का दिन रहा काला दिन

3 min read
Google source verification
एक ही दिन अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत से सहमे हैं नगरवासी

एक ही दिन अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत से सहमे हैं नगरवासी

रायगढ़. गुरुवार का दिन जिले के लिए काफी दुखद रहा। जहां तीन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पहली घटना
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेंडा नवापारा में एक बाइक पर सवार पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पांच लोग सड़क के दोनों किनारे गिर गए। वहीं उनकी बाइक में आग लग गई। बाइक सवार घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में दो लोगों के मौत की खबर मिल रही है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेंडा नवापारा में गुरुवार की शाम करीब 5.30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसकी वजह से बाइक पर बैठे राम सिंह, गोविंद, गुलाप, सुखम, रत्थो अनियंत्रित होकर सड़क के दोनों ओर गिर गए। स्थानीय लोगों की जब तक नजर पड़ती। उक्त अज्ञात वाहन गायब हो चुका था। खास बात तो यह है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक में आग भी लग गई थी। जिसकी वजह से काफी देर तक स्थानीय लोग घायलों के करीब पहुंचने से डर रहे थे।

आग की लपटे कम होने के बाद स्थानीय लोग, घटना स्थल के करीब पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कवायद मेंं जुट गए, वहीं मामले की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी गई। अस्पताल में कुछ देर उपचार के बाद बाइक सवार राम सिंह और गुलाप के मौत की खबर भी आ रही है। जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम घटना स्थल व अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

दूसरी घटना
सरिया थाना क्षेत्र के पंचधार में महाराजा बस से एक पिकप टकरा कर पलट गई। जिससे पिकप में सवार 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि पिकप चालक उसका पिता व परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। चालक, ओडि़शा के बरगढ़ से टीन चादर की खेप लेकर खरसिया आ रहा था। उस दौरान यह हादसा हुआ। सरिया पुलिस, बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरिया थाना क्षेत्र के पंचाधार में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब खरसिया से बरगढ़ के बीच चलने वाली महाराजा बसए सामने से आ रही पिकप से टकरा गई। जिसकी वजह से तेज रफ्तार से आ रही पिकप पलट गई। पुलिस ने बताया कि पिकप को सरिया के बोकरामुड़ा निवासी किशोर खंूटे चला रहा था, जो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ओडि़शा के बरगढ़ गया था। जहां से टीन चादर की खेप लेकर सरिया वापस आ रहा था। इस बीच उसकी गाड़ी बस से टकरा गई। पिकप के पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव की पहल की, पर चालक व उसके परिवार के सदस्यों को निकालने में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें पिकप चालक की 17 वर्षीय बेटी सरोजनी खंूटे की मौत हो गई थी। जिसकी पुष्टि चिकित्सकों ने की। वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ अस्पताल में रेफर किया गया है।

तीसरी घटना
कोड़ातराई मंगल बाजार के करीब गुरुवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक चालक की जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बरमकेला थाना क्षेत्र के धूमाभाठा निवासी बाबूलाल मानिकपुरी 56 वर्ष के रूप में हुई है। जो बरमकेला जनपद के आरईएस कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप मेंं पदस्थ था। पुलिस ने बताया कि कोड़ातराई मंगल बाजार के करीब जब बाबूलाल पहुंचा तो उसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल 7131 के चालक ने बाइक चालक को रौंद दिया। जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। हालात ऐसे हो गए थे कि जब शव को पीएम के लिए भेजने की बारी आई तो उसे बटोरने की नौबत आन पड़ी। जिसे देख कर उस रास्ते गुजरने वाली लोगों का रूह कांप गई। जैसे-तैसे शव को एकत्रित कर उसे पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया के मृतक के पॉकेट में मोबाइल था। जिसकी वजह से उसके परिजनों से संपर्क हुआ।